फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग से हजारों का नुकसान

Wed, 22 Mar 2017 12:31 AM IST
औरैया
विज्ञापन
आग से जला घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला पाठक के मजरा विजयपुर में एक मकान के छप्पर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मकान में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।  तब तक  हजारों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


नगला पाठक के मजरा विजयपुर निवासी पूरन सिंह पुत्र बाबूराम नायक के मकान के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मकान में मौजूद व आसपास के लोग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणोें ने आग की सूचना थाना पुलिस को दी। आग शांत होने तक थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। मकान मालिक पूरन सिंह ने बताया कि आग से भैंस व पड़ा झुलस गया। मकान में रखा गेहूं, कपड़े, जेवर और 15 हजार रुपये नगद जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पशु पालन विभाग के ब्रजभूषण यादव आदि ने झुलसे जानवरों का उपचार किया। आग की जानकारी पर लेखपाल शैलेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें