ग्राम मुड़ैना रामदत्त में 10 दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के समापन अवसर पर मंगलवार को आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने कथा स्थल पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा कार्यक्रम के दौरान दोपहर एक बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को आयोजकाें ने विदाई दी। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा वितरण देर रात्रि तक चलता रहा।
इस दौरान दूरदराज से लोगाें का आना-जाना लगा रहा। भक्तों की सेवा के लिए कौशल त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, रजनीकांत शुक्ला, प्रणव द्विवेदी, शशांक त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी एवं समस्त राघव परिवार मौजूद रहा।