औरैया। जिले में चिह्नित मतदेय स्थलों पर शनिवार को शुरू हुआ एसआईआर का विशेष अभियान रविवार शाम तक चलेगा।
इस दौरान एसआईआर के तहत बीएलओ मैपिंग करेंगे। साथ ही एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को फार्म-6 देंगे। इस पर 16 दिसंबर तक आगे की कार्यवाही चलेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2026 के आधार पर सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम 11 दिसंबर तक चलेगा।
इस अवधि में बीएलओ घर-घर सर्वे के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण व प्राप्ति के बाद डिजिटाइजेशन का कार्य करेंगे। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग का कार्य अवशेष है। एसआईआर के तहत सात दिसंबर की शाम तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसमें सभी बीएलओ, बीएलए मतदेय स्थल पर हैं। बीएलओ राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए को एएसडी की सूची प्राप्त कराएंगे। प्राप्ति स्वरूप उनसे प्राप्ति रसीद में हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
सात दिसंबर को सभी सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारी बूथों का भ्रमण करेंगे। मतदेय स्थलों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची में खोज कर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य कराया जाएगा।
जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को को 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है। वह फार्म-6 व घोषणा पत्र भरकर बीएलओ को विशेष अभियान में प्राप्त कराएंगे। जिन पर 16 दिसंबर के बाद काम होगा।