दिबियापुर (औरैया)। हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव में जीत पर दबंगों द्वारा अपमानित किए जाने से तंग आकर छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में लोधी समाज ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय मे मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
हरीओम राजपूत, नितेश राजपूत, कीरत राजपूत, मनीष राजपूत, सचिन आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में दबंग की जीत का जश्न मनाने वालों ने छात्रा दीपा लोधी को जबरिया डीजे पर नचाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारा पीटा और
अपमानित किया। थानाध्यक्ष से शिकायत करने पर थाना मझगवां हमीरपुर में रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। आरोपी पीड़िता से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की लोधी समाज निंदा करता है। उन्होने मांग की
कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने की दशा में समाज के लोग आंदोलन को विवश होंगे।