दिबियापुर। थानाक्षेत्र के गांव कन्हई का पुर्वा में बुधवार रात चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी की। चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है।
दिव्यांग बत्तूलाल ने बताया कि वह खेती किसानी करता है। बुधवार रात घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात में छत से जीने के रास्ते उतरे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित के अनुसार, पिछले दिनों धान बेचने से आए एक लाख रुपये थ्रेसर खरीदने के लिए रखे थे।
जबकि जबलपुर में आर्मी में तैनात उनके भाई जयसिंह एवं बेटी अनीता का लाखों रुपये का जेवर भी घर पर ही रखा था। जिसे चोर चोरी कर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। शिकायत पर मामले की जांच के साथ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।