फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफ व्यापारी के घर की कुंडी काटी, आहट मिलने पर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव रुरुगंज में सराफ व्यापारी के घर के दरवाजे की कुंडी रविवार रात को चोरों ने गैस कटर से काट दी। आहट मिलने पर परिवार के सदस्य जाग गए। इससे चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव रुरुगंज निवासी सराफ व्यापारी अवधेश कुमार पाल रविवार रात खाने के बाद परिवार के साथ सोने चले गए थे। देर रात आहट मिलने पर अवधेश जाग गए। चहल कदमी सुनकर चोर मौके से भाग गए। बाहर आकर देखा तो पीछे के दरवाजे की कुंडी गैस कटर से कटी मिली। जानकारी पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले चोर भाग चुके थे। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगाले हैं। पुलिस चोरों की पहचान में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें