फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: त्योहार पर लंबी रूट की बसों में होगा इजाफा, कम दूरे के बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दीपावली त्योहार को लेकर बसों में अभी से भीड़ दिखने लगी है। यात्रियों को किसी भी तरह से रोडवेज बस के लिए जद्दोजहद न करनी पड़े इसे लेकर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। तैयार किए गए रोडमैप के तहत त्योहार पर लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जबकि कम दूरी की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने सोमवार को डिपो परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया। चालक-परिचालकों से त्योहार के मद्देनजर सुझाव मांगे। वहीं इसके बाद त्योहार पर बसों के संचालन को लेकर रोडमैप तैयार किया। पांच अहम रूटों में दिल्ली, आगरा, लकनऊ, झांसी, बरेली को चिह्नित किया गया। इन रूटों पर ज्यादा यात्रियों को देखते हुए दो-दो बसों के इजाफा का प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जनपदों कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन को जाने वाली बसों का एक फेरा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। चालक-परिचालकों की ओर से रूट पर बस संचालन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की दिशा में इस व्यवस्था को लागू करने पर मोहर लगाई गई। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि त्योहार पर बस संचालन को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है। पांच चिह्नित रूटों पर अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी। वहीं कम दूरी के रूटों में बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें