संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कस्बा स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में दीप बनाओ व बधाई कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को सतर्कता सप्ताह व यातायात माह को लेकर शपथ दिलाई गई।
दीप बनाओ एवं बधाई कार्ड प्रतियोगिता में शिशु कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से सहभाग किया। इसमें प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीया बनाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा नर्सरी में देवराज प्रथम, गौरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा एलकेजी में कृतिका प्रथम, कुशाग्र द्वितीय, पहली कक्षा में दिव्यांशी, उत्कर्रा, दूसरी कक्षा में गार्गी, नवनीत, तीसरी कक्षा में आयुष, प्रगती, चौथी कक्षा में अभिलाषा, शिवांक, पांचवीं कक्षा में आराध्या दुबे, दृष्टी आदि ने स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा छह में मानवी, अनन्या, अशी, दिशा, कक्षा सात में गगनदीप, अनमोल, योग्यिता, आयुष, कक्षा आठ में काव्या, सौम्या, अभिनव, प्रदीप, बौबी, शुभ, कक्षा नौ में कृष्णा, अंशिका, तनु, प्रिंस, कक्षा दस में दीक्षा, मानवी चौहान, अनु यादव, कक्षा 12 में मनु यादव प्रथम रहीं।