फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिनभर नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, चली सर्द हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सुबह शाम कोहरे की धुंध नवंबर माह की शुरुआत से ही छाने लगी। सोमवार को सर्दी की मिजाज और बढ़ा। आसमान में पूरे दिन बदल छाए रहे। पूरे दिन सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। वहीं सर्द हवाएं चलने से पारा गिर गया। रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जोकि अभी तक का सबसे कम तापमान रहा।
सुबह की शुरुआत कोहरे की धुंध के साथ हुई जो आठ बजे के करीब काफी हद तक छट गया। हालांकि सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। आसमान में छाए बादल के बीच सर्द हवाएं सुबह से ही चलने लगीं। जिनका सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दिनभर सड़क पर वाहन लाइट जलाकर सड़क पर फर्राटा भरते रहे। हल्की सी धुंध दिन भर रही। रात के समय इसमें और इजाफा हो गया। पिछले 20 दिनों से सुस्त पड़ी सर्दी ने सोमवार को अपना असर दिखाया। दिन का अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लोगों का आवागमन सर्द हवाओं के बीच रहा। इस दौरान लोग ठिठुरते भी दिखे। जिला अस्पताल पहुंचे तीमारदार गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि सर्दी का बढ़ना फसलों के लिए अनुकूल है। गेहूं, चना व सरसों लगभग सभी फसलों के लिए ठंड आवश्यक है। फिलहाल दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव करने का समय है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें