फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा गर्मी में बिजली कटौती से मचा हाहाकार

विज्ञापन
बिजली न आने पर पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बेतहाशा गर्मी में शहर और गांव में की जा रही अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। शेड्यूल के मुताबिक बिजली न मिलने और हर घंटे की जा रही कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश है। सर्वाधिक समस्या सोमवार को शहर व गांव के फीडरों पर रही। जहां सुबह से लेकर शाम तक बिजली कटौती का दौर चलता रहा, गर्मी में की गई कटौती से लोग बिलबिला उठे। यही स्थिति मंगलवार को भी रही।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर पांच से सात घंटे तक कटौती की जा रही है। वहीं रात में कई बार बिजली की आंखमिचौनी से गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। ज्ञात हो कि सोमवार को 10 विद्युत उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहे। ऐसे में इनवर्टर भी ठप पड़ गए। इसके अलावा पेयजल संकट भी गहरा गया।
शाम को छह बजे बिजली आई, लेकिन असेनी, केशमपुर, अजीतमल, औरैया सदर फीडर समेत बिधूना तहसील के कई फीडरों में रात 11 बजे फिर से कटौती हो गई। कुछ जगह रात एक बजे बिजली आई तो कुछ फीडरों से दो बजे के बाद आपूर्ति की गई। रात में बिजली कटौती होने से लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह शेड्यूल के अनुसार फिर से कटौती शुरू हो गई। शहर से लेकर गांवों तक हो रही अघोषित कटौती और फाल्ट, ट्रिपिंग से व्यापार और लोगों पर असर पड़ रहा है। जिम्मेदार ऊपर से कटौती होने की बात कहकर किनारा कर रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता दिनेश दोहरे ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जा रही है। यदि कहीं पर फाल्ट या अन्य समस्याएं आती हैं तभी बिजली की कटौती की जा रही है।
कटौती से कस्बों का बुरा हाल
बिजली कटौती से सबसे ज्यादा कस्बों के हालात खराब हैं। दिबियापुर में आठ घंटे बिजली मिल रही है, ऊपर से लो वोल्टेज लोगों की नींद हराम किए है। फफूंद कस्बे में छह से सात घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है। फफूंद कस्बे में सोमवार रात नौ बजे से 12 बजे तक कटौती रही। इसके बाद एक बजे से दो बजे तक बिजली काट दी गई। दो घंटे बिजली आने के बाद रात तीन बजे से सुबह पांच बजे तक फिर कटौती हुई। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ तक एक घंटे फिर कटौती रही। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। यही स्थिति बिधूना, सहायल, अयाना, बेला, अटसू क्षेत्र में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें