औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षा की समयसारिणी जारी हो चुकी है। छात्र बोर्ड की परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। मगर, बहुत से छात्र अपने अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर परेशान हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखकर वह इंग्लिश में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर के अंग्रेजी के प्रवक्ता आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी करके ही अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ग्रामर का विशेष ध्यान रखना होगा। अंग्रेजी में राइटिंग तथा लिटरेचर पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल करें।
छात्रों को अधिक से अधिक अनसीन पैसेज को सॉल्व करना चाहिए, इससे आपकी पढ़ने एवं लिखने दोनों की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शब्दों को ध्यान पूर्वक लिए कहां पर कैपिटल लेटर और कहां पर स्माल लेटर लिखना है उसका विशेष ध्यान दें। पिछले साल के पेपर में प्रश्नों का समय सीमा के अंदर हल करने का अभ्यास करें।
साफ-सुथरी प्रस्तुति और संपूर्ण उत्तरों के साथ उत्तर लिखना बहुत जरूरत होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा करीब है। ऐसे में विद्यार्थियों का समय का प्रबंधन करना चाहिए। (संवाद)