फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़ा निस्तारण को नहीं शुरू हो सका एमआरएफ सेंटर

Mon, 22 Jan 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद नगर पंचायत की ओर से तीन वर्ष पूर्व बनाया गया कूड़ा निस्तारण केंद्र इन दिनों सफेद हाथी बना खड़ा है। संचालन न होने से शासन की मंशा अधूरी है। इसके पीछे की वजह तत्कालीन अधिकारी भी है। बिना सोचे समझे भवन निर्माण करा दिया गया। बगल से निकली हाईटेंशन लाइन खतरे का अंदेशा जता रही है। जबकि कनेक्शन को लेकर तीन सौ मीटर के दायरे में कोई बिजली की लाइन भी नहीं है।
विज्ञापन

शासन स्तर से स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों में कूड़े के निस्तारण पर विशेष जोर है। यही वजह है कि फफूंद नगर पंचायत की ओर से वर्ष 2019 में गांव जैतपुर डेरा में एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू कराया गया। नगर पंचायत के अधिकारियों की माने तो बिजली कनेक्शन के अभाव में एमआरएफ सेंटर का संचालन रुका है। लेकिन इसके पीछे और भी कई वजह हैं।
जल्दबाजी में हुए भवन निर्माण में बगल से निकली हाईटेंशन लाइन पर ध्यान ही नहीं दिया गया। यहां तक कि मशीनों के संचालन को लेकर बिजली की उपलब्धता के लिए आसपास कोई बिजली लाइन भी नहीं है। सड़क के दूसरे छोर पर 300 मीटर की दूरी पर बिजली का पोल है। बिजली कनेक्शन का आवेदन हो चुका है। तीन से चार माह होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन मिल नहीं पा रहा। साल दर साल बीतते जा रहे हैं। ईओ विनय शुक्ला के अनुसार जल्द ही एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू कराया जाएगा। कनेक्शन को लेकर जद्दोजहद चल रही है।
-

फफूंद में बने एमआरएफ सेंटर को जल्द शुरू कराया जाएगा। जो भी दिक्कतें आ रहीं है उन्हें दूर कराया जाएगा। - महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें