फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई सिर्फ तीन शिकायतें

Tue, 14 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस से फरियादियों का मोहभंग हो गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित नगरीय समाधान दिवस में सिर्फ तीन शिकायतें आईं।
विज्ञापन


जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने नगरीय समाधान दिवस आयोजित किया। ईओ आरके शर्मा सहित पालिका कर्मी लोगों की समस्याएं सुनने सुबह से पहुंच गए, किंतु इसमें तीन फरियादी ही पहुंचे। गोविंद नगर निवासी गणेश दत्त पांडेय ने मोहल्ले में खराब पड़े हैंडपंप को उखड़वाकर दूसरी जगह लगवाने का प्रार्थना पत्र दिया।

पांडेय ने बताया कि जल निगम की ओर से मोहल्ले में जहां पर हैंडपंप लगाया गया था, वहां ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरा शिकायती पत्र निषाद नगर निवासी सुनील कुमार ने दिया। इसमें मोहल्ले में सोडियम लाइट लगवाने की मांग की गई।
विज्ञापन


तीसरा शिकायती पत्र नगर पालिका परिषद के बदनपुर उत्तरी वार्ड के सदस्य राजेंद्र तिवारी ने दिया, जिसमें वार्ड में खराब पड़े तीन हैंडपंपों का रीबोर कराने की मांग की गई थी।  इस संबंध में ईओ आरके शर्मा ने बताया कि सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें