फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चढ़ने लगे गर्मी के तेवर

Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
चटक धूप से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी पानी के बाद मौसम ने अपना रुख नरम कर लिया था। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी।  गुरुवार को फिर  से गर्मी के तेवर चढ़ने लगे। गुरुवार को तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। कड़क धूप से लोग खासे परेशान हुए ।
विज्ञापन



 तीन दिन से आसमान में सुबह शाम बादल रहने से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की थी। मौसम वैज्ञानिकाें ने चार  जून तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। गुरुवार को चटक धूप ने तापमान में बढ़ोत्तरी कर दी।  गुरुवार को बढ़े  तापमान ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर निकले।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार का कहना है कि 11 जून से बारिश होने की प्रबल संभावना है। चार जून तक बूंदाबांदी के ही आसार हैं। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें