फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिव्यांग के सूने मकान से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला (औरैया)। दिबियापुर रोड स्थित दिव्यांग के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर मंगलवार रात जेवर समेत दो लाख का माल समेट ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामिनी को खबर दी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के कटरा निवासी दिव्यांग मोहिनी बच्चों के साथ बेला में दिबियापुर रोड पर बहनोई शीतल यादव के मकान में रहती है। बच्चों की छुट्टियां होने की वजह से वह घर में ताला लगाकर मायके कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी गई थी।
मंगलवार रात ताले तोड़कर चोर घर में घुस गए और सोने, चांदी के आभूषण समेत सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने मेनगेट का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर के पीछे पड़े खाली प्लाट से मकान का ताला, एक छोटा बक्सा व दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन

एसआई पूजा सोलंकी ने मोहिनी को फोन पर चोरी की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें