फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ साल में पूरा नहीं हुआ फोरलेन सड़क का निर्माण, छह करोड़ बढ़ा खर्च

विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 14- जर्जर पड़ा फफूंद-औरैया फोरलेन निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। निर्माण कार्य में देरी से फफूंद- औरैया रोड के चौड़ीकरण का काम छह करोड़ रुपये महंगा हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने बजट रिवाइज करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन इसी बीच ठेकेदार कोर्ट चला गया। बजट स्वीकृत हो भी गया तो कोर्ट में फैसला होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

फफूंद से औरैया तक 15.675 किलोमीटर सड़क फोरलेन करने का काम वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। 112.1488 करोड़ लागत वाले निर्माण की जिम्मेदारी गाजियाबाद की संस्था को दी है। काम 2017 में समाप्त करना था। विभागीय पेंच के चलते बीच में काम बंद हो गया।
समयावधि बीतने के बाद ठेकेदार ने अतिरिक्त बजट मांगा। बजट न मिलने पर काम छोड़ दिया। अधूरा काम पूरा कराने के लिए दो सितंबर 2022 को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता ने लखनऊ कार्यालय में तकनीकी मूल्यांकन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद छह करोड़ बढ़ाकर बजट 117.62 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

सेंगुर नदी का पुल भी अधूरा
फफूंद से औरैया मार्ग पर माल्हेपुर-मिश्रीपुर के बीच सेंगुर नदी पर पुल भी अधूरा पड़ा है। पुल के निर्माण के लिए वर्ष 2021 में दो करोड़, 31 लाख लाख रुपये स्वीकृति हुए थे। वर्ष 2022 के वित्तीय वर्ष से पहले इसे भी पूरा होना था। अभी तक 30 फीसदी काम ही हो सका है। मार्ग पर बरमूपुर गांव की पड़ने वाली नहर की पुलिया सकरी व जर्जर है। वहां आए दिन हादसे होते हैं। एक बाइक सवार, दो कार व एक ऑटो के गिर गया था।
बजट न बढ़ने से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा गया था। इसी बीच ठेकेदार कोर्ट चला गया है। अब कोर्ट में फैसला होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा। कुछ जगह अधिगृहीत भूमि का पैसा भी आना है। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

फोटो11एयूआरपी 16- सेंगुर नदी का अधूरा पड़ा पुल का निर्माण कार्य। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें