अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एक गांव के किनारे पर दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटना की पड़ताल की।
गुरुवार रात मौहारी गांव में हाइवे के किनारे स्थित दुकानों में से दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 40 हजार की नकदी सहित दुकानों में रखे मोबाइल, ईयर फोन, लैपटॉप आदि निकाल ले गए। वहीं नाश्ते की दुकान का सिलिंडर पास के खेत में पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
मोहारी गांव निवासी राजीव ने बताया कि चोर गोलक में रखे एक हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पड़ोस में स्थित मोबाइल व जन सेवा केंद्र की दुकान के संचालक मोहारी गांव निवासी दीपक कनौजिया ने बताया कि गोलक में रखी रेजगारी व करीब 39 हजार रुपये चोर ले गए।
ग्राम सचिवालय में भी चोरी
कंचौसी। ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत नौगवां में नवनिर्मित सचिवालय में बुधवार रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर, कैमरा बैटरी पिंटर आदि सामान पार कर दिया। प्रधान सर्वेश कुमार व सचिव अनुराग गुप्ता ने थाना दिबियापुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। (संवाद)