फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विद्यालय का ताला तोड़ कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार रात चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू की है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद स्कूल के कमरों को खंगाला। चोर विद्यालय से पंखे, बल्ब, साउंड सिस्टम, बर्तन समेत एमडीएम के लिए रखा राशन चोरी कर ले गए। रविवार सुबह उन्हें गांव के लोगों से स्कूल के मेनगेट का ताला टूटे होने व चोरी होने की जानकारी मिली। जब वह स्कूल पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। स्कूल में चोरी की जानकारी पर सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे। कुछ ग्रामीणों से जानकारी की। थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


65 लाख की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पूनावर में 27 जून की रात चोरों ने छह घरों को निशाने पर लेते हुए नगदी व गहने समेत 65 लाख की चोरी की थी। मामले को लेकर पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है। घटना को छह दिन बीत चुके है, अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। घटना का खुलासा न होने पर पीड़ितों में रोष है।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं में अक्सर देरी होने पर खुलासे की संभावना खत्म हो जाती है। समय रहते पुलिस की पुख्ता जांच ही मामलों को अंत तक ले जा सकती है। कुदरकोट थाना क्षेत्र के पूनावर में हुई चोरी पुलिस के चुनौती साबित हो रही है। वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि घरों में लोग सोते रहे और सामान पार हो गया। एक के बाद एक छह घरों में चोर दाखिल हुए। पांच घरों से सामान समेटा। पुलिस की पूछताछ में पीड़ितों के घर आने-जाने वाले एक दर्जन लोग निशाने पर रहे। रेकी करने वाले से लेकर चोरी करने वाले किसी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। एसपी ने खुलासे के लिए गठित की तीन टीमें अभी भी जुटी हैं। बीटीएस सिस्टम से रात में मोबाइल लेकर चहलकदमी करने वाले चोरों की पहचान भी शुरू कराई गई है। कुछ शातिर चोरों पर संदेह भी जताया गया। हाथ कुछ लगता नजर नहीं आ रहा है। कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें