फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गायब किशोर का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
रामगढ़ रोड स्थित दुकान से गांव गढ़े का पुर्वा स्थित घर वापस लौटा किशोर 48 घंटे से गायब है। किशोर का सुराग न लगने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की दो टीमें किशोर की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आस पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सर्विलांस का सहारा लिया है।
विज्ञापन

गढ़े का पुर्वा निवासी तेज प्रताप सिंह पुत्र रूपनारायण के अनुसार वह रामगढ़ दिबियापुर रोड पर बस स्टैंड के पास समोसे आदि की खान पान की दुकान किए हैं। 30 जून को उनका 14 वर्षीय बेटा यीशु उर्फ आदित्य दुकान पर खाना देने आया था। रात 11 बजे वह वापस लौट गया। पीड़ित दुकान पर ही रूक गया। पीड़ित सुबह पांच बजे दुकान से घर पहुंचा तो देखा कि बेटे की साइकिल घर के बाहर खड़ी है। लेकिन बेटा घर पर नही है। गायब यीशु कक्षा छह का छात्र है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गायब किशोर के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर के तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें