फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक रात में दो प्रतिष्ठानों में चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12 एयूआरपी 09 चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताते उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया। मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शहर के दो प्रतिष्ठानों में हुई चोरी को लेकर एएसपी से वार्ता की। उन्होंने जल्द खुलासा करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

गत दिनों दिबियापुर, बेला और सोमवार की रात शहर में दो प्रतिष्ठानों पर हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत है। एक ही रात शहर में दो स्थानों पर शटर उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे व्यापारी खासे नाराज हैं। यह दोनों वारदात पुलिस चौकियों के आसपास ही हुई हैं।
इसे लेकर मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई के नेतृत्व में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचा। वहां उन्होंने एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा से वार्ता कर वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी की एडिशनल एसपी से बात कराई। उन्होंने एएसपी से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व नगर अध्यक्ष अमर बिश्नोई, मयंक शुक्ला एडवोकेट, भानू राजपूत, मोहम्मद शोएब आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें