फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकत्री के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव सतहड़ी ऊंचा निवासी संजय कुमार के पिता लाखन सिंह दिव्यांग हैं औैर मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। संजय कुमार जालौन स्थित मामा के घर शादी में गए थे। घर पर उसकी मां तथा बहन और पिता थे।
मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर सो रही उसकी मां के तकिये के नीचे से कमरों की चाबी निकाल ली। घर में घुसकर अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख 12 हजार रुपये पार कर दिए।। घटना की जानकारी रात लगभग 2:30 बजे जब परिजनों को हुई, तो उन्होंने जालौन गए संजय को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घर पहुंचे संजय ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में उसकी खेती गई थी, जिसका पैसा मिला था। शादी के लिए तैयारियां की जा रहीं थीं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों विजय बाल्मीकी, नरेश चंद्र तथा विपिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजदेव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घर में घुसकर की चोरी
मुरादगंज। अजीतमल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ऊंचा में चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी व जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने आशंका पर कुछ को हिरासत में लिया है। बहादुरपुर ऊंचा निवासी बृजेंद्र ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तीन बजे चोरों ने जेवरात व लेंटर डलवाने के लिए रखे 32 हजार रुपये सहित लगभग 80 हजार का सामान चोरी कर लिया। चौकी प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें