फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवकों ने झोपड़ी में लगाई आग, महिलाएं पहुंचीं थाने

Tue, 04 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने झोपड़ी में लगाई आग, थाने पहुंच महिलाओं की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

ोटो-03एयूआरपी-39- थाने में बैठीं गांव दखनाई की महिलाएं । संवाद
फोटो-03एयूआरपी-40- आग से जलकर खाक हुई झोपड़ी। संवाद


- पीड़िता का आरोप 31 मार्च को गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर की थी लूटपाट
- पांच लोगों के खिलाफ आगजनी की रिपोर्ट, आग लगने से चार लाख का हुआ नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के दखनाई गांव में रविवार रात किसान की झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सोमवार दोपहर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी संख्या में गांव की महिलाएं ट्रैक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचीं। अधिकारियों ने उन्हें थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद सभी महिलाएं एवं पुुरुष दिबियापुर थाने पहुंचे। पुलिस ने आगजनी में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
दखनाई निवासी विमलेश उर्फ कल्लू पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि रविवार की रात झोपड़ी में मां थी। इसी बीच किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। लपटें उठती देखकर और शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस बीच सीओ प्रदीप कुमार एवं दिबियापुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा पहुंचे और पड़ताल की। विलमेश की मां किरन देवी ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को गांव के विनय, जगपाल, मंगल सिंह, भारत सिंह ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की थी। मारपीट में घायल चार लोग कानपुर में भर्ती हैं। इस मामले में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चारों आरोपियों ने गांव के ही मोहित के साथ मिलकर रविवार रात झोपड़ी में आग लगा दी। इससे 20 हजार रुपये, गहने समेत लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दिबियापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि गांव में एक प्लाट के विवाद को लेकर 31 मार्च को मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के घायलों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब आगजनी के मामले में भी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें