फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत

Tue, 04 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के नगला सिमार निवासी रीता देवी पत्नी सत्यनारायण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पर आशा कार्यकर्ता थीं। सोमवार को वह पुत्री के बीमार होने पर पति के साथ उसे दिखाने इटावा जा रही थी। इटावा जिले के मानिकपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंंभीर रूप से घायल रीता की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने आशा कार्यकर्ता के निधन पर अस्पताल परिसर में आत्मा की शांति क लिए शोकसभा आयोजित की। दोपहर के बाद ओपीडी की सेवा स्थगित कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें