फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मरणासन्न कर छोड़ा

Sat, 27 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव नहराबोझ में खेत की देखभाल करने गए युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमलावर उसे मरणासन्न अवस्था में खेत पर ही छोड़कर भाग गए। आसपास से निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव नहराबोझ निवासी मुकेश कुमार राजस्थान में अपने बड़े पुत्र विवेक के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी रानी देवी, पुत्रवधू मोहिनी व छोटा पुत्र ऋषि (18) रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर ऋषि खेत पर खड़ी फसल की रखवाली के लिए गया था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरणासन्न अवस्था में खेत पर पड़ा छोड़कर भाग गए।
ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी हरिहर सिंह परिहार ने बताया कि घायल को सैफई हॉस्पिटल भेजा गया है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। घायल के पिता ने गांव आकर तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें