फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने मकान के प्रथम तल पर फांसी लगाकर दी जान,

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव बांधमऊ में रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीय युवक ने मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक के माता-पिता रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने इटावा गए हुए थे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बांधमऊ निवासी ऋषभ (21) पुत्र नारायण हरि रविवार रात घर पर था। उसकी मां सिम्मी देवी और पिता नारायण हरि रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने इटावा गए हुए थे। घर पर उसकी बहन राधा और अंकित मौजूद थे। रात करीब 8 बजे ऋषभ ने मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। बहन राधा की नजर पड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर बिधूना पुलिस अस्पताल पहुंची। मामला बेला थाना क्षेत्र का होने के कारण बेला पुलिस को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक बेला पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें