फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर मार्ग स्थित नहर में बुधवार सुबह लोगाें ने 30 वर्षीय युवक का शव तैरता देखा। नहर में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



 
दिबियापुर रोड स्थित नहर में बुधवार सुबह 10 बजे राहगीरों ने नहर पुल के नीचे पानी में एक शव तैरते देखा। नहर में शव मिलने की खबर पर लोगों को भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। कोतवाल अजय पाठक ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे।


लोगाें के अनुसार मृतक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। पुलिस ने 100 मीटर दूरी पर मृतक की जींस व टी शर्ट बरामद की। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें