फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के खदेडने से युवक छत से कूदा घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी टेलरिंग का काम करने वाले युवक को रविवार दोपहर दुकान की छत पर बंदरों ने दौड़ा लिया। वह छत से कूद गया। गिरने से युवक के पैर फैक्चर हो गया और सिर में चोट आयी है। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों घायल को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला दयालपुर निवासी समीर (30) पुत्र मोहम्मद शमशाद शहर के फूलमती मंदिर के पीछे खिड़की साहब राय में सिलाई की दुकान किए हैं। रविवार शाम करीब चार बजे वह किसी काम से दुकान की छत पर गया। यहां कुछ काम करने लगा। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उसे दौड़ा लिया। अचानक से बंदरों को देख डर के चलते समीर छत से नीचे कूद गया। लगभग 15 फीट नीचे गिरने से उसका दाहिना पैर टूट गया। डॉक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें