फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घायल युवक ने तोड़ा दम

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। बिधूना रोड पर स्थित पक्का ताल गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इलाज के दौरान दूसरे युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर रुरु निवासी राजीव सक्सेना (35) की मंगलवार रात को सैफई में इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई।
इस पर परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। बुधवार तड़के तीन बजे के करीब रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन बिलख उठे। गर्भवती पत्नी सुधा, मां रामदर्शनी, बेटा शिवा, सागर, बेटी शिवानी, वैष्णवी, रोने लगीं।
विज्ञापन

मृतक के पिता कढोरीलाल ने बताया कि राजीव चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। देर शाम को गांव में ही भाई रमेश ने उसका अंतिम संस्कार किया। घटना की जानकारी पर सपा नेता गौरव रघुवंशी ने गांव पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।
बता दें कि सोमवार को भागवत कथा के समापन पर हमीरपुर रुरु गांव के श्रद्धालु इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के बाहरपुर स्थित नहर में पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए थे।
वापस लौटने के दौरान बिधूना रोड स्थित पक्का ताल गांव के पास एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में युवक रणवीर सेंगर (26) की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। बुधवार को राजीव ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें