अछल्दा। थाना क्षेत्र के न्यू अछल्दा डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटा दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव दखनई रामगढ़ निवासी तेजसिंह (18) थाना क्षेत्र के गांव बैसौली निवासी बहन प्रीति के घर रहता था। वह यहां फेरी लगाकर खरबूजे बेचता था।
सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई अनिल कुमार से पुलिस ने पूछताछ की।
आरपीएफ उपनिरीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।