फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 11 Aug 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। कस्बे में शनिवार रात को युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात को परिजनों ने शव लटका देखा तो परिजन सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

अयाना निवासी सुशील उर्फ छोटे दोहरे (40) राजमिस्त्री थे। पिता सुदामा दोहरे ने बताया कि शनिवार शाम को बेटा मोहल्ले में रक्षाबंधन की भुजरियां बांटने के बाद रात आठ बजे घर लौटा था। इसके बाद में वह अपने कमरे में चला गया।
देर रात को बहू सीमा बेटे को बुलाने कमरे में पहुंचीं तो बेटे को पंखे से रस्सी के फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसके जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर पत्नी सीमा, बेटे अरुण, अमन, नीशू व बीनू रोने लगे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें