फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम रामपुर अड्डा में बुधवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं संत समागम एवं सामूहिक विवाह समारोह कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन



ग्राम स्थित शंकर जी मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई यज्ञ शाला स्थित भोले मंदिर में जाकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा में बैंडबाजे की धुन पर सैकड़ों लोग पवित्र कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे।


 
भागवत कथा शुरू- फफूंद (औरैया)। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम बुधवार तीन जून से प्रारंभ होकर नौ जून को समाप्त होगी। 10 जून दिन बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होगा।
विज्ञापन



सुप्रसिद्ध कथा वाचक बनारस से पधारे स्वामी सरल जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह नायक ने क्षेत्र व ग्राम के श्रद्धालुओं से अपील की है। कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें