औरैया। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को फिर से एक महिला संक्रमित मिली। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बिधूना के टीकमपुर निवासी 45 वर्षीय महिला इलाज कराने के लिए कन्नौज गई थी। वहां पर उसमें लक्षण देख चिकित्सकों ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। बताया कि मंगलवार को पूरे जिले में मॉकड्रिल कर कोविड को लेकर व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। बाहर से आने वाले लोगों से जांच करोनी की सीएमओ ने अपील की है। अब जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हो गई है। (संवाद)