फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान महिला ने लगाई गुहार

Tue, 11 Oct 2016 11:50 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 23- कोतवाली एसआई को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाती पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर निवासी महिला ने गांव के कुछ दबंगों पर प्रताड़ित करने और पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने पुत्री के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता माया देवी पत्नी कालका प्रसाद ने बताया कि गांव निवासी सतीश, कोमल सिंह, सुनील पुत्रगण स्वामीदीन दबंग हैं। उक्त लोग आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं। एक सप्ताह पहले दबंग उसके घर के बाहर बंधे बकरे चुरा ले गए। वह लोग उसकी पुत्री से अक्सर छेड़खानी भी करते हैं। मंगलवार को जब दबंगों ने उसकी पुत्री से छेड़खानी की तो पुत्री ने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने उसकी पुत्री को पीटा। पीड़ित महिला ने पुलिस से दबंगाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें