फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसव के दौरान महिला ने तोड़ा दम, अस्पताल छोड़ भागा स्टाफ

Thu, 03 Jul 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। नाजुक हालत देख फौरन अस्पताल स्टाफ उसे लेकर अकबरपुर भागे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाद में अस्पताल स्टाफ ने महिला के पति को शव के साथ एंबुलेंस से वापस भेज दिया और पूरा स्टाफ भाग निकला। परिजन कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के मोहल्ला ताहरपुर निवासी महेश बहेलिया की पत्नी सुशीला (30) गर्भवती थीं। गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे अछल्दा चौराह पर स्थित साईं मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहे एक झोलाछाप के अस्पताल में डिलीवरी को ले गए। वहां पर मौजूद स्टाफ ने महिला के पति महेश से सात हजार रुपये जमा कराए और उसकी डिलीवरी के प्रयास शुरू किए। इसी बीच महिला को रक्तस्राव शुरू हो गया। अधिक रक्तस्राव से उसकी हालत बिगड़ गई।
आनन फानन अस्पताल स्टाफ ने निजी गाड़ी मंगाई और महिला की अकबरपुर ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में स्टाफ ने एक एंबुलेंस से शव के साथ उसके पति को फफूंद भेज दिया और फरार हो गए। मौत की खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए और अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम्म्को भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें