फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गला कसने से हुई थी महिला की मौत

Thu, 21 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुग्राम में हुई महिला की मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना लवेदी के गांव हिम्मतपुर हाकिम सिंह ने अपनी बहन प्रीति (35) की 12 साल पहले सदर कोतवाली के गांव बखरिया निवासी कपिल के साथ शादी की थी। 18 अगस्त की रात उसकी गुरुग्राम में मौत हो गई थी।
भाई हाकिम ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। जबकि पति कपिल ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी से कराया।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें