फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिश्ते में चाचा युवती से पांच साल से कर रहा था दुष्कर्म

Sat, 28 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक बार फिर रिश्ते कलंकित हो गए। परिवार के एक चाचा ने 20 वर्षीय भतीजी को प्रेमजाल में फंसा लिया और पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

विरोध करने पर बनाए गए वीडियो वायरल करने के धमकी मिलने पर युवती मुंह नहीं खोल सकी। मामला संज्ञान में आने व दोनों पक्षों में विवाद के बाद युवती के पिता ने आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि पिछले पांच साल से आरोपी उसकी 20 वर्षीय पुत्री से बातचीत कर रहा था। आरोपी का घर उनके घर से थोड़ी दूर पर है। आरोपी रिश्ते में पुत्री का पारिवारिक चाचा लगता है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने उसे दवाई भी खिलाई थी। जिससे उसे रक्तस्राव हो गया था।
परिजनों ने शिकायत की तो युवक के परिजनों ने गाली गलौज की। परिजनों के अनुसार आरोपी झोलाछाप भी है। वह दो बार युवती का गर्भपात भी करा चुका है।
आरोप है कि नौ जून की दोपहर करीब एक बजे वह पुत्री को घर से बहला फुसला कर ले गया। 10 जून को सूचना मिली कि पुत्री को आरोपी खराब हालत में औरैया छोड़ कर भाग गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों का संबंध कई वर्षों से चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को डाॅक्टरी परीक्षण करवाकर कोर्ट में बयान दिलाए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें