फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, पांच घायल, चार रेफर

Sat, 29 Oct 2016 09:56 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार में पड़े सामान को सहेजती पुलिस।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में जैतापुर गांव के सामने हाइवे पर सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक में फंसकर कार लगभग सौ मीटर तक खिंची चली गई। मौके पर तैनात पुलिस कर्मी ने ट्रक को रुकवाया। इसके बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल कार सवार पांच लोगों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने चार घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के दौरान कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक को इसका अंदाजा भी न लगा। इसके कारण कार लगभग सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान हाईवे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही चंदन ने जैसे ही कार को ट्रक में फंसा देखा तो अपनी बाइक ट्रक के पीछे दौड़ा दी। उसने आगे जाकर ट्रक को रुकवाया। ट्रक में कार फंसी देख चालक घबरा गया। वह मौके से भाग निकला।

पुलिस कर्मी ने घटना की सूचना कोतवाली को दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई रतन सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भेजा। घायलों में मिथलेश देवी (30) पत्नी संजय यादव, संजय यादव (38) पुत्र रामाधीन, आदित्य यादव (10) पुत्र संजय यादव, स्नेहा यादव (12) पुत्री संजय यादव और सुरभि शर्मा (15) पुत्री शशिभूषण शर्मा निवासी नगला किरन गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली हैं। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मिथलेश देवी, संजय यादव, सुरभि शर्मा व आदित्य शर्मा को कानपुर रेफर किया। हादसे से कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक में पीछे फंसी कार को बाहर निकलवाया। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें