फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

Fri, 14 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत गुलाब सिंह महाविद्यालय में केडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि के नए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



 
मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की संस्थाओं के खुलने से छात्र- छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि सबको हुनर, सबको काम के उद्देश्य से इस योजना को चलाया जा रहा है। बताया कि योजना के तहत मिलने वाला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र कई क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।


 
डीपीएमयू अधिकारी अर्पित सिंह ने कहा कि कौशल विकास मिशन योजना छात्रों को रोजगार से जोड़ने और उनको अपना हुनर दिखाने का अवसर दे रहा है।


कहा कि योजना शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और छात्रों के लिए भी है। योजना में प्रशिक्षण को 18 से 35 साल के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर बाली वर्मा, लालजी वर्मा, रंजीत सिह राजावत, कपिल चौरसिया, केशव गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें