फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराई बाइक, युवक बचा

Fri, 04 Dec 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते बची। अनाधिकृत रूप से पटरी पार कर रहा युवक बीच में बाइक छोड़कर भाग गया। चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद बाइक तेज धमाके के साथ इंजन से टकराई। आरपीएफ ने बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


दो साल पहले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के फफूंद रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हुआ। ओवरब्रिज पर यातायात प्रारंभ होने के साथ ही रेलवे ने बाउंड्रीवाल बनाकर रेलवे क्रासिंग पार करना प्रतिबंधित कर दिया। इसके बावजूद लोग अनाधिकृत तौर पर पटरी पार करते नजर आ ही जाते हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे एक बाइक सवार रेलवे क्रासिंग पार करके दूसरी ओर जाने लगा। इसी दौरान इटावा की ओर से एक मालगाड़ी को देखकर वह पटरी पर बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बावजूद ट्रेन के इंजन से टकराती हुई बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


बाद में पहुंचे रेलकर्मियों एवं आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन के इंजन के नीचे से बाइक को बाहर निकाला। आरपीएफ ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। रेलकर्मियों के अनुसार इसी प्रकार से अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेन पलटने का खतरा रहता है। आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि वे इस समय बाहर हैं। हालांकि उन्हें एक बाइक के मालगाड़ी से टकराने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें