फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टप्पेबाजों ने महिला के नकदी व जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गुजरी निवासी एक महिला को टप्पेबाजों ने बातों में उलझा कर उसके पास मौजूद रुपये व जेवरात पार कर दिए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन जब तक पुलिस सक्रिय होती टप्पेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन

गुजरी निवासी सोमवती पत्नी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार दोपहर कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से मनरेगा के पैसे निकालने आई थी। यहां से वह पैसे निकालकर जैसे ही शहर के सुभाष चौक पर पहुंची तभी उसको दो व्यक्तियों ने रोक लिया।
बताया कि दोनों ने उसे अपनी बातों में उलझा कर उसके पास मौजूद बैंक से निकाले गए 3500 रुपये नगद, कानों के बाले, गले में पड़ी एक सोने की माला, एक की पैड वाला मोबाइल लेकर फरार हो गए। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है । जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें