फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 11 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में गुरुवार की सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पति ने देर शाम पुलिस को पत्नी के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस परिजनों व मायके पक्ष के बयानों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर निवासी निसार अली की पत्नी शबीना बानो (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति की सूचना पर शाम पांच बजे के करीब पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पति ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब पत्नी ने कमरे में अपने को बंद कर पंखे में दुपट्टे के सहारे से फंदा लगा लिया था। उसने मायके वालों को जानकारी दी थी। उनके आने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
महिला की मौत की जानकारी पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे। शबीना के फंदा लगाए जाने पर फंके की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इधर, मृतका के पिता शब्बीर अली निवासी थाना कस्बा मंगलपुर कानपुर देहात के पहुंचने पर पुलिस ने उनसे भी जानकारी की। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी शबीना की शादी उसने 31 मार्च 2022 को की थी। गुरुवार सुबह बेटी से बात भी हुई थी।
विज्ञापन

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को बताया गया है कि महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाया है। कमरा अंदर से बंद था, परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर शव बहार निकाला। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें