फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, थमी हवाओं ने बढ़ाई तपन

Sat, 25 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-42-वाटर कूलर से प्यास बुझाने का प्रयास करतीं गर्मी से परेशान महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। जनपद में भीषण गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हवाओं की रफ्तार में आई गिरावट ने तपन को बढ़ा दिया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहीं शुक्रवार को यह मात्र सात किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। हवाओं के धीमा पड़ने से उमस और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप से बचाव ही इस समय सबसे कारगर उपाय है। अनावश्यक रूप से दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को ढककर रखें। उधर, गर्मी से राहत पाने के लिए कोई अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों से प्यास बुझाता नजर आया तो कोई पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशता दिखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें