फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ औरैया- क्लीन औरैया का उठाया बीड़ा

Fri, 16 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ औरैया- क्लीन औरैया बनाने का जिम्मा युवाओं ने अपने हाथों में ले लिया है। नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भाग्यनगर ब्लाक के 10 गांवों में सफाई अभियान चलाया। साथ ही औरैया को स्वच्छ  बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 
प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र अध्यक्ष सुनीता के नेतृत्व में भाग्यनगर ब्लाक के  ग्राम सेहुदपुर, कनौती, रानीपुर, गमनामऊ, ऊमरसाना, बूढ़ादाना, गाजीपुर, चपौली समेत 10 गांवों में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवाओं ने गांव की जनता को सफाई के प्रति जागरूक किया।


उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने घरों का कचरा एक निर्धारित स्थान पर ही फेंके, जिससे गांव में सफाई बनी रहे। गांव में सफाई रहने से किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।
विज्ञापन



बताया कि गंदगी के चलते आजकल संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, हमें उनसे बचाव करना है। इसके अलावा युवाओं ने औरैया को क्लीन औरैया, स्वच्छ औरैया बनाने का संकल्प लिया।

संस्था अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि केंद्र सरकार से चलाया जा रहा, यह अभियान सराहनीय है। इससे लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता मिलेगी। कहा कि प्रतिदिन वह लोग सफाई अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान  मनीष प्रजापति, सन्नी, अश्विनी, पवन सक्सेना, शशिवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें