फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लोकसभा चुनाव में आधी आबादी का दिखेगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आगामी लोकसभा चुनाव में इटावा-कन्नौज संसदीय क्षेत्र में आधी आबादी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसका अंदाजा संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची देखकर लगाया जा सकता है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख से अधिक है। इनमें सर्वाधिक महिला मतदाता बिधूना विधानसभा क्षेत्र में है।
विज्ञापन

औरैया व कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की तीन विधान सभाएं औरैया, दिबियापुर व बिधूना आती हैं। जिसमें औरैया व दिबियापुर इटावा संसदीय क्षेत्र व कन्नौज संसदीय क्षेत्र में बिधूना संसदीय सीट आती है। तीनों विधानसभाओं में 10,24,822 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 4,67,856 है।

6,590 युवतियां पहली बार करेंगी मतदान
जिले में 18 से 19 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं की संख्या 13,350 है। यह वह मतदाता हैं, जिनका हाल ही में मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया है और ये पहली बार चुनाव में वोट डालेंगे। इसमें नए महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 6,590 है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
इटावा-कन्नौज संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या खासी है। ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। - महेंद्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें