फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वर्दी में शराब पीने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

Wed, 08 Oct 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 08 एयूआरपी 01 निलंबित दरोगा रामबाबू राजपूत। स्रोत: सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कुदरकोट। खाकी वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा पर एसपी अभिषेक भारती ने गाज गिरा दी। उन्होंने थाने में तैनात रामबाबू राजपूत को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले दरोगा का वदी में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। पूरे मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

दरोगा रामबाबू राजपूत करीब एक साल से कुदरकोट थाने में तैनात हैं। पहले गांव कुदरकोट हल्का देखते थे। लगातार शिकायत मिलने के बाद उन्हें हटाकर वैवाह हल्का दे दिया गया था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर खाकी वदी में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, वायरल वीडियो में सामने बैठा शख्स दिख नहीं रहा है। पर वहां पर रखे गिलास में शराब रखी जरूर दिख रही है, हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी अभिषेक भारती ने सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा को जांच के आदेश दिए थे। सीओ की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पर एसपी ने दरोगा रामबाबू राजपूत को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले भी उनकी कई शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची थी। पांच अक्तूबर को एक युवक ने इसी दरोगा पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि जांच रिपोर्ट पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें