फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंटेनर उठाने आ रही दूसरी जेसीबी भी सीज

Fri, 12 Sep 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के शामपुर गांव में धनवाली पुल के पास छह सितंबर को गोवंशों से भरा कंटेनर पलटने व 16 तस्करों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस ने तस्करों की मदद में कंटेनर उठाने पहुंची दूसरी जेसीबी को भी जब्त कर सीज कर दिया। जेसीबी में नंबर न होने से पुलिस अब चेचिस नंबर समेत अन्य तरीकों से उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में राजनीतिक संरक्षण की चर्चा जोरों पर है। जांच में पुलिस हर तार को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

छह सितंबर को कंटेनर पलटने के बाद उसमें गोवंशों भरे होने की बात पुलिस को पता चली थी। गोवंशों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इसमें 14 की मौत हो गई थी, वहीं तीन घायल मिले थे। 47 गोवंशों को गोशाला भेजा गया था। अब तक पुलिस 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। घटना के बाद पलटे कंटेनर को उठाने के लिए तस्करों ने मददगारों को फोन कर दो जेसीबी बुलाई थी। एक जेसीबी को पुलिस ने बरामद कर सीज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरी जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया।
मामले में राजनीतिक संरक्षण की बू आने पर अब पुलिस जेसीबी मालिक, अन्य सहयोगियों और उसे संरक्षण देने वालों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की है। कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में थे व पूर्व में हुई घटनाओं में तो इनका हाथ नहीं था। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दूसरी जेसीबी को बरामद कर सीज किया गया है। घटना में जो भी बिंदु प्रकाश में आएंगे,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें