फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए नमूने

Sat, 23 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
सैंपल लेते अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए।  बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने वालों को लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ शहर में मिलावट करने वालों को चिन्हित करने केे लिए अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा  महकमे की टीम ने शहर में आवास विकास स्थित हैप्पी की सूतफेनी  बनाने की दुकान से सूतफेनी का नमूना लिया। सूतफेनी  बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले वनस्पति घी का भी नमूना भरा। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम महावीरगंज मोहल्ले में पहुंची। यहां दूध विक्रेता रामकुमार राठौर के यहां से दूध का नमूना लिया।


खाद्य विभाग की टीम की छापेमार कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद कर  चले गए। इसी दौरान फूलगंज मोहल्ले में  खाद्य अधिकारियों ने पंकज विश्नोई के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इन्हें  लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी। अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि वह खाद्य पदार्थ बेचने से पहले उसकी गुणवत्ता स्वयं परख लें। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने की कोशिश  न करें।  निरीक्षण में मिलावटी खाद्य पदार्थ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन, आरके सिंह, सुनील कुमार व माता शंकर बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें