फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, हॉटस्पॉट मुकुटपुर का किया दौरा

विज्ञापन
फोटो 14 एयूआरपी 06- हॉटस्पॉट मुकुटपुर गांव का दौराकर जरूरी निर्देश देते जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व एस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
गुरुवार को जिला प्रशासन को 26 प्रवासी मजदूरों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, सभी निगेटिव हैं। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, हॉटस्पॉट घोषित मुकुटपुर गांव के पांच समेत 41 नए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

उधर, डीएम व एसपी ने मुकुटपुर गांव का दौरा कर स्थानीय प्रशासन को होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति गुरुवार को दोपहर बाद एरवाकटरा क्षेत्र के हॉटस्पॉट घोषित मुकुटपुर गांव पहुंचे।
निरीक्षण के बाद पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। डीएम ने बताया कि मुकुटपुर गांव में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमित मरीजों के साथ के सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
उन्होंने गांव के लोगों को हिदायत दी कि घरों के अंदर रहें। बिना वजह कोई भी बाहर न निकलें। ग्राम प्रधान मिथलेश शाक्य से एक सब्जी वालेे को सब्जी लाने के लिए नियुक्त करने को कहा।
विज्ञापन

बाद में डीएम व एसपी ने क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली, क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष एरवाकटरा विष्णु गौतम तथा विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
उधर, मुकुटपुर गांव में पाई गई कोरोना संक्रमित महिला की दिव्यांग नंद समेत परिवार के आठ सदस्यों को गुरुवार को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां आठ में से पांच के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें