फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिजनों को थी अनहोनी की आशंका

Fri, 05 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन


अजीतमल। पिता की हत्या करने के बाद से नागेश फरार है। परिवार के लोगों का कहना है कि नागेश के नशे का लती होने और छोटी छोटी बातों पर विवाद करने के कारण ही पत्नी मायके में चली गई। उसके इस व्यवहार से परिवार में बिखराव था। अक्सर लोग कहते थे कि उसकी इस हरकत से किसी दिन कोई बड़ी घटना होगी और आखिर हुआ भी वही। नागेश ने गुस्से में आकर पिता पर वार किया और उनकी मौत हो गई।
परमलाल के पड़ोस में रहने वाले फूल सिंह के घर पर शादी की खुशियों का माहौल था। मृतक की शादीशुदा बेटियों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल थे। एकाएक रात में परमलाल के घर से मारपीट और चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर घर के लोग दौड़कर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक नागेश ने ताबड़तोड़ पिता के चेहरे पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से परमलाल की बेटियों गुड़िया और रचना का बुरा हाल रहा। एक पल में शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें