फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हवा में उड़ी प्रधानमंत्री की अपील, हूटर बजाते काफिलों के साथ पहुंचे भाजपाई

Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-47 कार्यक्रम के दौरान परिसर में खड़े नेताओं के वाहन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और अनुशासन की अपील हवा होती दिखाई दी। जिले भर के कद्दावर नेता कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

वीआईपी संस्कृति को खत्म करने के दावों के बीच, नेताओं की गाड़ियों पर लगे हूटर तेज आवाज में बजते रहे और उनके पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला चलता रहा। प्रशिक्षण स्थल के भीतर और बाहर सैकड़ों गाड़ियों के जमावड़ा रहा।
डीजल-पेट्रोल के संकट के बीच प्रधानमंत्री ने अपने काफिले में गाड़ियां की संख्या कम करने के बाद लोगों से वाहनों का कम प्रयोग करने की अपील की थी, जिसका असर औरैया में भी दिखा था। नेता ई-रिक्शा व साइकिल से सफर करते दिखाई दिए थे लेकिन मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की अपील हवा में दिखी।
विज्ञापन

नेता काफिले के साथ हूटर बजाते हुए प्रशिक्षण में पहुंचे। स्थानीय लोगों और सियासी गलियारों में यह बात चर्चा का विषय बनी रही कि एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व लगातार नेताओं को जमीन से जुड़ने और वीआईपी कल्चर से दूर रहने की नसीहत दे रहा है, वहीं स्थानीय स्तर पर नेता अपनी हनक दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

शिकायती पत्र लेकर पुलिस ने फरियादियों को किया किनारे
प्रशिक्षण में अनुशासन और सुरक्षा का हवाला देकर सख्त रुख अपनाया गया। चेकिंग के दौरान जिन लोगों काली शर्ट व काले कपड़े पहन रखे थे, उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान कई स्थानीय लोग अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर गुहार लगाने पहुंचे थे। फरियादियों को उम्मीद थी कि इस मंच से उनकी बात सुनी जाएगी। हालांकि, नेताओं तक पहुंचने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने उनके शिकायती पत्र हाथ में लिया और फरियादियों को किनारे कर दिया।

डिप्टी सीएम के लिए बनाया सेफ हाउस

औरैया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मंगलवार को आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। उनकी सुरक्षा और मौजूदा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सेफ हाउस सदर कोतवाली में बनाया गया। यह सेफ हाउस मंडी समिति जहां डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरना था।
इस सेफ हाउस में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक सामान्य अस्पताल की तरह ही सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश ने बताया कि सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के मद्देनजर सेफ हाउस में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. शत्रुघ्न एवं डॉ. निखिल की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम हर पल वहां मुस्तैद रहेगी। (संवाद)

फोटो-47 कार्यक्रम के दौरान परिसर में खड़े नेताओं के वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें